पेयजल निगम के कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की

खबरें अभी तक। बागेश्वर पेयजल निगम के कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया है। कर्मचारियों ने जल निगम परिसर में अपने कार्यालय में तालाबन्दी कर राज्य सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की और शीघ्र वेतन देने की मांग की। इस मौके पर जिला संयोजक प्रकाश जोशी ने बताया कि राज्य सरकार बेवजह शासन स्तर पर फाइल लटका रही है।

जिससे कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बीते नवंबर माह से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। जिससे उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  वहीं इस मौके पर कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार जल्द ही कोई फैसला हमारे पक्ष नहीं आता है। तो हम लोग हाई कोर्ट की शरण लेंगे।