ऑडी Q5 को टक्कर देने के लिए BMW ला रही है नई SUV

भारतीय कार बाजार में BMW की नई जनरेशन X3 M जल्द ही दस्तक देने वाली है। कंपनी इसे 2-लीटर पेट्रोल और 3-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में उतारेगी। X3 M को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

इंजन की बात करें तो इसमें 6-सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है जो 450bhp की पावर जनरेट करेगा और 8 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। यह वही इंजन है M4 कूपे को पावर देता है। इस इंजन में ऑल व्हीड ड्राइव का ऑप्शन भी मिल सकता है।

कुछ और खूबियों की बात करें तो इस गाड़ी में स्पोर्टी फ्रंट बंपर के साथ बड़ा एयर इनटेक्स दिया जाएगा जो इंजन को ठंडा रखने में मदद करेगा। इसके अलावा इसमें ज्यादा आक्रामक साइड स्कर्ट के साथ पेंटेड फेंडर फ्लेयर्स के साथ नया रियर बंपर और डिफ्यूजर कॉम्बिनेशन दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें नए 20 इंच के व्हील्स दिए जाएंगे। माना जा रहा है कंपनी इसमें X3 M वाला टेले M क्वाड पाइप एग्जॉस्ट सेटप भी लगा सकती है।