दंतेवाड़ा जेल से भागने की कोशिश कर रहे चार कैदी पकड़े गए

दंतेवाड़ा जेल से शनिवार सुबह 4 कैदी फरार हो गए। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने कैदियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस चारों कैदियों को पकड़ने में कामयाब हुई।

खबरों के अनुसार कैदियों के फरार होने के बाद जेल में हड़कंप मच गया है। कैदियों की गिनती की जा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि केवल चार कैदियों ने फरार होने की कोशिश की थी और चारों को दबोच लिया गया है। इन कैदियों पर नक्सल गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। जिसके बाद जेल में बंद कर दिया गया।

जिला जेल के भीतर का कचरा उठाने के लिए हर रोज एक गाड़ी आती है। इस गाड़ी में बैठकर कैदियों ने भागने की कोशिश की थी। कैदी गाड़ी के साथ आए वर्कर और उसके ड्राइवर को धक्का देते हुए बाहर निकल गए थे।