सोनीपत: फैक्ट्री में लगी आग, 3 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत, कई घायल

ख़बरें अभी तक: दिल्ली से सटे सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री नंबर 291, 292 और 293 में रविवार को तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं कई मजदूर झुलस गए। मृतकों के शव पूरी तरह जल गए हैं, उनकी पहचान नहीं हो पाई है। दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

गंभीर रूप से झुलसे सभी छह मजदूरों को रोहतक में पीजीआई हॉस्पिटल ले जाया गया है। फैक्ट्री में अभी भी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। आग इतना भयानक थी कि कुछ मजदूर बुरी तरह झुलस गए, जबकि अन्य मजदूरों ने दिवार से कूदकर अपनी जान बचाई।