मजाक-मजाक में हो गई शख्स की मौत, कंप्रेशर से पेट में भर दी थी हवा

ख़बरें अभी तक: नांगलोई की एक प्लायवुड फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर की मजाक-मजाक में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

रवींद्र नाम का मजदूर प्लायवुड फैक्ट्री में काम करता था। उसके साथ अंजन मिश्रा नाम का एक और मजदूर काम करता था। काम के दौरान ही मजाक में अंजन ने इलेक्ट्रिक कंप्रेशर मशीन से रवींद्र के प्राइवेट पार्ट के जरिए हवा भर दी। हवा का प्रेशर इतना ज्यादा था कि रवींद्र की आंतें फट गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि रवींद्र की पैंट पीछे से फटी थी और साथी उसका मजाक उड़ा रहे थे। मजाक उड़ाने वालों में अंजन भी शामिल था। अंजन पर लकड़ी काटने की जिम्मेदारी थी और इलेक्ट्रिक कंप्रेशर की मदद से अपना काम कर रहा था। अंजन को मजाक सूझा और उसने कंप्रेशर का नोजल रवींद्र की तरफ कर दिया।