11 साल की बच्ची हुई 8 माह की गर्भवती, रेप में दो बुजुर्ग गिरफ्तार

ख़बरें अभी तक:राजकोट में 11 साल की एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार मामले में दो बुजुर्ग व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की इस समय आठ महीने की गर्भवती है। भक्तिनगर थाना के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान नानजी जविया (67) और उसके पड़ोसी अरविंद कुबावत (60) के रूप में की गयी है। वे शहर में बाबरिया कॉलोनी के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि यह घटना पिछले सालकी है लेकिन मामला उस समय प्रकाश में आया जब पीड़ित गर्भवती पायी गयी। लड़की की मां द्वारा दर्ज कराये गये एफआईआर के मुताबिक, एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली लड़की को दोनों ने कथित तौर पर धन का प्रलोभन दिया और उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारी ने बताया, ‘बीमारी के कारण लड़की का पिता बेरोजगार है और उसकी मां घरों में काम करती है। उन्होंने लड़की को रूपयों का प्रलोभन दिया। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब वह आठ महीने की गर्भवती पायी गयी।

उन्होंने बताया, ‘शुरूआत में लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों से घटनाको छुपाया लेकिन बाद में अपनी मां को बता दिया। अधिकारी ने बताया कि बलात्कार और यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा कानून( पोक्सो) के अन्तर्गत दोनों व्यक्तियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।