पोते ने 74 वर्षीय दादी को बनाया हवस का शिकार, फिर खाया जहर

खबरें अभी तक। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में इंगोरिया के समीप एक गांव में रविवार रात पोते ने नशे में अपनी 74 वर्षीय दादी के साथ दुष्कर्म किया। सुबह जब नशा उतरा तो जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

उज्जैन पुलिस के अनुसार वृद्धा अपने खेत पर बने कमरे में सो रही थी। इस दौरान उसका 30 साल का पोता नशे में वहां पहुंचा। यहां उसने दादी के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया और बाद में भाग निकला। यह सब दादी ने अपने बेटे को बताया। इस पर परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

सोमवार सुबह आरोपित पोता चंबल नदी के किनारे पड़ा मिला। गांववाले पहुंचे तो बताया कि उसने जहर खा लिया है। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जाने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपित पोता शराब पीने का आदी था। वह आए दिन मारपीट भी किया करता था। दुष्कर्म के बाद ग्लानि अथवा भय के कारण उसने खुदकशी कर ली।