सरकार के बजट से हर वर्ग है निराश

खबरें अभी तक। पूर्व सीएम हुड्डा ने सरकार के बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। जिस प्रकार आज महाराष्ट्र में किसान आंदोलन कर रहे है जल्द ही सारे देश में करेंगे। हर जगह किसानों की स्थिति बदतर हैं। हरियाणा में हमारे समय पर किसानों को खाद बीज सही समय पर मिलता था लेकिन आज खाद की किल्लत है।

आज हरियाणा पर 1 लाख 60 हज़ार करोड़ का कर्ज है। पिछली सरकारों की तुलना में खट्टर सरकार ने 90 हज़ार करोड़ कर्ज लिया। ये कर्ज का पैसा कहा खर्चा हुआ खट्टर सरकार को बताना चाहिए क्योंकि विकास तो हरियाणा में हुआ नही है।