करोड़पति चोर कार लेकर करने जाता था बंगलों में चोरी, सिर्फ मंहगी चीजों पर करता था हाथ साफ

खबरें अभी तक। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक करोड़पति चोर को गिरफ्तार किया है, जो कार लेकर चोरी करने जाता था। वह केवल सोना व महंगी चीजें ही चुराता था। करोड़पति चोर से 30 लाख रुपये की वस्तुएं जब्त करने के साथ चोरी के छह मामलों की गुत्थी भी सुलझा ली है। क्राइम ब्रांच पुलिस उपायुक्त जेके भट्ट ने बताया कि पिछले तीन महीने में छह बंगलों में चोरी हुई थी। तमाम मामलों की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच के पीआई जेएन चावड़ा को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा, जिसमें चोरी वाली जगहों पर एक इको कार दिखाई दे रही थी। पुलिस को शक हुआ कि चोरी से इस कार का कोई न कोई संबंध है।

नंबर के आधार पर पता करने पर यह कार वेजलपुर वृंदावन ग्रीन अपार्टमेंट निवासी सुरेशभाई लघुभाई मकवाणा (42) की निकली। पुलिस ने सुरेशभाई को हिरासत में लेकर सख्ती से पुछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस के समक्ष कबूल किया कि वह दिन में शहर के हाईप्रोफाइल क्षेत्र में बंगलों की रैकी करता था और रात को इको कार में चोरी करने जाता था। वह खिड़कियों की जाली चौड़ी कर बिल्ली की तरह अंदर प्रवेश करता था। इसके बाद तिजोरी में से केवल सोने के गहने, नकद व महंगी चीजें चुराता था। वह चांदी के गहनों को हाथ भी नहीं लगाता था। चोरी करने के बाद वह गहने प्रकाशचंद्र नामक आरोपी को बेचता था।

पुलिस ने दूसरे आरोपी प्रकाशचंद्र (48) को भी गिरफ्तार कर लिया है। बेटे की शादी में आई-20 कार गिफ्ट की आरोपी राजस्थान के सिरोही जिले का रहने वाला है। अहमदाबाद के वेजलपुर जिले करोड़ों के अपार्टमेंट में रहता है। हाल ही में उसके पुत्र की शादी हुई थी। इसमें उसने अपने पुत्र को आई-20 कार गिफ्ट में थी। आरोपी सुरेश के पास से 9,06,400 रपए के सोने के गहने और डांयमड मिलाकर 12,66,400 लाख रपए व इको कार जब्त की गई है।