पानीपत में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया

खबरें अभी तक। पानीपत में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।  जिले की ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की अम्बा कालोनी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला एक पुलिसकर्मी की बेवफाई का शिकार हो गई। पुलिसकर्मी लगातार 1 साल तक महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा।

जब महिला पुलिस कर्मी पर शादी का दबाव बनाने लगी तो पुलिस कर्मी उसे झूठे मामले में फ़साने की धमकी देकर मारने पीटने लगा।  दुखी होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की फ़िलहाल जिंदगी और मौत के बिच लड़ रही महिला का इलाज पानीपत के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।