स्कूली छात्राओं ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की

खबरें अभी तक। मंगलवार को यमुनानगर में दो स्कूली छात्राओं ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।  दरअसल यह छात्राएं स्कूल के बाहर खड़े बदमाशों की ओर से होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं से नाराज थी। हद तो उस वक्त हो गई जब एतराज जताने पर 10 से 12 बदमाशों ने इनके भाई को ही पीट डाला। और भाईयो की पिटाई के बाद बदमाशों ने छात्राओं के अपहृण का प्रयास भी किया।

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन जब एक घंटें तक कोई मौके पर नही पहुंचा। तो न्याय के लिए मजबूर होकर छात्राओं ने रोड जाम किया और हरियाणा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गौरतलब हैं कि हरियाणा में महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा आप्रेशन दुर्गा भी चलाए जा रहें हैं।

लेकिन इस घटना के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा हैं, जैसे पुलिस का ऑप्रेशन दुर्गा महज सरकारी फाईलों तक ही सीमित होकर रह गया हैं। पीडित लड़कियों ने बताया कि स्कूल के बाहर हर समय बदमाश लड़कों का जमघट लगा रहता हैं। जो छुट्टी के बाद इनके साथ छेड़छाड़ करते हैं।