विराट कोहली के बाद अब अनुष्का शर्मा का इस पर आया दिल

फिल्म सुई धागा के माध्यम से पहली बार वरूण धवन और अनुष्का शर्मा बिग स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों भोपाल में चल रही है। अनुष्का की शादी पिछले साल दिसंबर में विराट कोहली से हुई थी। लेकिन ये क्या अपनी फिल्म की शूटिंग करते करते अनुष्का का दिल अब किसी और पर आ गया है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार शूटिंग लोकेशन पर चल क्या रहा है।

दरअसल, फिल्म सुई धागा की शूटिंग के दौरान अनुष्का ने मध्यप्रदेश के चंदेरी की प्रसिद्ध चंदेरी साड़ियां खरीदी हैं। चूंकि, इन खूबसूरत साड़ियों पर अनुष्का का दिल आ गया है। और उन्होंने एक नहीं दो नहीं बल्कि कई साड़ियां खरीद ली हैं। इसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुष्का ने खुद जानकारी दी है। मध्यप्रदेश के चंदेरी की प्रसिद्ध चंदेरी साड़िया विश्व प्रसिद्ध हैं। हाल ही में चंदेरी साड़ियों को अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ने खरीदा है। इस बारे में अनुष्का ने अपने अॉफिशियल इंस्टाग्राम पर बताया है। अनुष्का ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने हाथोंं में चंदेरी साड़ियों के पैकेट रखी हुई हैं। साथ में वरुण धवन भी हैं और चंदेरी के वे बुनकर हैं जो मेहनत से इन साड़ियों को बनाते हैं।