लोहिया नगर में पुलिस और बदमाश की मुठभेड

खबरें अभी तक। गाजियाबाद के लोहिया नगर में पुलिस और बदमाश की मुठभेड हो गई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी और एक बदमाश घायल हो गया। दरअसल पुलिस ने स्कूटी सवार बदमाश को रुकने के लिए कहा तो बदमाश ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी।

जिससे एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में बदमाश भी घायल हो गया। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिललहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।