महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है

खबरें अभी तक। महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है।  फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। आज देश भर में शिवरात्रि की धूम है।  शिवरात्री को भगवान शिव की पूजा करने का सबसे बड़ा दिन माना जाता है।

कहा जाता है कि इस दिन भोले को खुश कर लिया तो आपके सारे काम सफल हो जाते हैं और सुख समृद्धि आती है। भोले के भक्त आज के दिन मदिरों में भगवान शिव की पूजा करते नजर आ रहे हैं। शिव को खुश करने के लिए शिवालयों में भक्तों का तांता लगा है,शिव भक्त बेल पत्र और जल चढ़ाकर शिव की पूजा कर रहे हैं।